सितम्बर 28, 2024 7:57 अपराह्न

printer

आज स्वर कोकिला लता मंगेशकर की 95वीं जयंती; 70 वर्षों से अधिक के करियर में उन्होंने अनेक भाषाओं में 25 हजार से अधिक गाने गाऐं

आज स्वर कोकिला लता मंगेशकर की 95वीं जयंती है। 70 वर्षों से अधिक के करियर में उन्होंने अनेक भाषाओं में 25 हजार से अधिक गाने गाऐं। दशकों तक अपनी आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाली स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर 6 फरवरी 2022 को पंचतत्व में विलीन हो गईं। लता मंगेशकर का आकाशवाणी के साथ रिश्ता भी अटूट रहा उन्होंने विविध भारती में फौजी भाइयों के लिए गीतों के कार्यक्रम भी पेश किया। उनके संगीत के समर्पण को भारत रत्न से नवाजा गया।
स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को उनकी जयंती पर आज श्रद्धांजलि दी जा रही है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगत सिंह को नमन करते हुए कहा है कि वह एक ऐसे क्रांतिकारी और स्वाधीनता सेनानी थे जिन्होंने मातृभूमि के सम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किये। उनका अदम्य साहस सदैव याद रखा जायेगा।