मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 14, 2024 1:41 अपराह्न

printer

आज से 77वें कान फिल्म महोत्सव की शुरुआत होगी, महोत्सव में भारत पहली बार भारत पर्व की मेजबानी करेगा

फ्रांस के कान में आज 77वां कान फिल्म महोत्सव शुरू होगा। भारत भी इस बारह दिवसीय कार्यक्रम में भाग ले रहा है। भारतीय प्रतिनिधि दल में भारत सरकार और राज्य सरकार के प्रतिनिधि तथा फिल्म उद्योग से जुड़े लोग शामिल हैं। भारत, इस महोत्सव में पहली बार भारत पर्व की मेजबानी कर रहा है। फिल्म महोत्सव में भारत मंडप भारतीय फिल्म जगत के लिए विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा। भारत पर्व में, 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-आई. एफ. एफ. आई. के पोस्टर और ट्रेलर का भी अनावरण किया जाएगा। आई. एफ. एफ. आई. का आयोजन 20 से 28 नवंबर के बीच गोवा में किया जाएगा।