प्रदेश में आज से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह के अंतर्गत ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान चलाया जायेगा। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि वे इस अभियान को मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के साथ साझा कर संचालित करें।
मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बैठक में बताया कि प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष केन्द्र सरकार द्वारा 19 से 24 दिसबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जाने का निर्णय लिया है। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान चलाया जाएगा। इसमें जनसमस्याओं का निराकरण कर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।