मौसम विभाग ने आज से 13 अगस्त तक सिक्किम के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस क्षेत्र के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है और कुछ स्थानों पर तेज वर्षा भी हो सकती है। यह चेतावनी गंगतोक, पाकयोंग, नामची, ग्यालशिंग और मंगन जिलों के लिए लागू की गई है। इससे भूस्खलन, यातायात बाधित होने की भी संभावना है।
Site Admin | अगस्त 7, 2025 7:14 अपराह्न
आज से 13 अगस्त तक सिक्किम के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी