मार्च 9, 2026 6:52 पूर्वाह्न

printer

आज से शुरू हो रहा है संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। यह चरण अगले महीने की दो तारीख तक चलेगा। लोकसभा में आज अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा होनी है। कांग्रेस के तीन सांसद मोहम्मद जावेद, के.सुरेश और मल्लु रवि यह प्रस्ताव रखेंगे।

 

यदि आज लोकसभा में इस प्रस्ताव पर चर्चा होती है तो श्री ओम बिरला सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता नहीं करेंगे और सदस्यों के साथ बैठेंगे। विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर को भी आज लोकसभा में पश्चिम एशिया की स्थिति पर बयान देना है। राज्यसभा में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला