अप्रैल 24, 2025 11:52 पूर्वाह्न

printer

आज से शुरू होगा विश्व स्वास्थ्य संगठन का ‘विश्व टीकाकरण सप्ताह’

विश्व स्वास्थ्य संगठन का विश्व टीकाकरण सप्ताह 2025 आज से शुरू होगा। सभी देशों में यह अभियान इस महीने की 30 तारीख तक चलेगा। विश्व टीकाकरण सप्ताह प्रत्‍येक वर्ष अप्रैल के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य टीकाकरण की जीवन रक्षक क्षमता को बढ़ावा देना है। इस वर्ष की थीम है “सभी के लिए टीकाकरण मानवीय रूप से संभव हो”।

 

 

यह थीम बल देती है कि सभी उम्र और स्थान के लोगों की जीवन रक्षक टीकों तक पहुंच सुनिश्चित करनी चाहिए। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन का दावा है कि पिछले 50 वर्षों में, आवश्यक टीकों ने कम से कम 15 करोड़ 40 लाख लोगों की जान बचाई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला