मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

आज से वासंतिक नवरात्र और हिंदू नववर्ष शुरू

आज से वासंतिक नवरात्र और हिंदू नववर्ष शुरू हो गया है। आज पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जा रही है। राजधानी रांची में श्री चैती दुर्गापूजा महासमिति भुताहा तालाब की ओर से भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया है। समिति की ओर से भव्य काल्पनिक पंडाल बनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए यहां सप्तमी को दर्शन के लिए मां दुर्गा का पट खोला जाएगा।

इधर राजधानी की दो प्रमुख मुस्लिम धार्मिक संस्थाओं के प्रमुख ने लोगों से आज ईद का चांद देखने की अपील की है। इस दिन रमजान माह की 29 तारीख है और इस दिन चांद नजर आने की संभावना रहती है। आज चांद नजर आया तो आज ही चांद रात होगी और कल ईद मनायी जाएगी। यदि आज चांद नजर नहीं आया तो 11 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।