जुलाई 13, 2025 7:59 पूर्वाह्न

printer

आज से नई दिल्‍ली में शुरू हो रहा है अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्‍थान का तीन दिन का राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्‍थान का तीन दिन का राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन आज से नई दिल्‍ली में शुरू हो रहा है। यह आयोजन शल्‍य चिकित्‍सा के जनक माने जाने वाले सुश्रुत की जंयती पर किया जा रहा है। आज इस सम्‍मेलन के पहले दिन दस एंडोस्‍कोपिक लैप्रोस्‍कोपिक सर्जरी का प्रत्‍यक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। 
 
 
परपंरा और तकनीक के समागम वाले इस सम्‍मेलन में देश-विदेश के पांच सौ से अधिक चिकित्‍सकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और विद्वानों के शामिल होने की संभावना है। सम्‍मेलन में आयुर्वेद के क्षेत्र में चिकित्‍स में हुई प्रगति और उभरती शैलियों को दर्शया जाएगा। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला