अक्टूबर 25, 2024 7:59 पूर्वाह्न

printer

आज से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से छत्तीसगढ़ के दो दिन के दौरे पर होंगी। वे आज रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के दूसरे दीक्षांत समारोह और एनआईटी रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वे नया रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन भी जायेंगी।

 

कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आईआईटी भिलाई के चौथे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।