अप्रैल 1, 2025 12:04 अपराह्न

printer

आज से कोयले पर बाजार दर पर रॉयल्टी वूसलेगी झारखंड सरकार

झारखंड सरकार आज से खनिजों पर रॉयल्टी और सेस में बदलाव कर रही है। इसके तहत सरकार कोयले पर रॉयल्टी बाजार दर पर वूसलेगी। इसका सबसे अधिक प्रभाव कोल इंडिया की कंपनी सीसीएल, इसीएल और बीसीसीएल पर पड़ेगा। इन कंपनियों द्वारा उत्पादित अधिकांश कोयला पावर प्लांटों को बेचा जाता है, जिसकी रॉयल्टी दर बाजार मूल्य से कम होती है, लेकिन अब समान दर से रॉयल्टी की वसूली की जायेगी। राज्य सरकार के इस फैसले से कोयले से सालाना आठ हजार करोड़ रूपये की अतिरिक्त रॉयल्टी प्राप्त होने का अनुमान है।