जून 30, 2025 7:03 पूर्वाह्न

printer

आज से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से उत्तर प्रदेश के दो दिन के दौरे पर रहेंगी। वह बरेली में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के 11वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।

 

राष्ट्रपति मुर्मु कल गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान वह गोरखपुर के महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय भी जाएंगी, जहां वह इसके ऑडिटोरियम, अकादमिक ब्लॉक और पंचकर्म केंद्र का उद्घाटन करने के साथ ही एक नए गर्ल्स हॉस्टल की आधारशिला रखेंगी।