अक्टूबर 1, 2024 11:54 पूर्वाह्न

printer

आज से आम लोगों के लिए खुले मध्य प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व

मध्य प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व आज से आम लोगों के लिए खुल जाएंगे। पन्ना टाइगर रिजर्व भी पर्यटकों के लिए खोल दिया जायेगा। यहां पर्यटकों के लिए सफारी 30 जून को बंद हो गई थी। पन्ना टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की ने आकाशवाणी को बताया कि अब 3 माह बाद 1 अक्टूबर से सफारी फिर शुरू हो जाएगी।