अक्टूबर 13, 2024 8:09 पूर्वाह्न

printer

आज से अल्‍जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की एक सप्‍ताह की यात्रा पर रहेंगी राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से अल्‍जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की एक सप्‍ताह की यात्रा पर रहेंगी। यह भारतीय राष्ट्रपति की इन तीन अफ्रीकी देशों की पहली यात्रा है और भारत की अध्यक्षता में अफ्रीकी संघ को जी20 का स्थायी सदस्य बनाए जाने के एक वर्ष बाद हो रही है। राष्ट्रपति मुर्मु द्विपक्षीय बैठकें करेंगी और भारतवंशियों के साथ बातचीत भी करेंगी।