मई 9, 2025 10:58 पूर्वाह्न

printer

आज से अमरीका के शिकागो में शुरू हो रही है विश्व स्क्वैश चैंपियनशिप

विश्व स्क्वैश चैंपियनशिप-2024-2025 आज से अमरीका के शिकागो में शुरू हो रही है। स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह भारतीय अभियान की नेतृत्‍व करेंगी। विश्व वरीयता क्रम में 62वें और भारत की नंबर एक खिलाड़ी अनाहत का सामना पहले दौर में दुनिया की 28वें नंबर की खिलाड़ी अमरीका की मरीना स्टेफनोनी से होगा। महिला वर्ग में वे एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

 

 

 पुरुष वर्ग में भारत के चार खिलाड़ियों की मज़बूत टीम में अभय सिंह, वीर चोटरानी, ​​रमित टंडन और वेलावन सेंथिलकुमार शामिल हैं। चोटरानी का सामना इंग्‍लैाड के डेक्‍लान जेम्‍स से होगा।

 

 

रमित टंडन का मैच जापान के रयूनोसुके से होगा। अभय सिंह स्‍वीटजरलैंड के निकोलस म्‍यूलर से खेलेंगे जबकि वेलावन का सामना विश्‍व चैंपियन डिएगो इलियास से होगा। विश्व स्क्वैश चैंपियनशिप 17 मई तक चलेगी।