लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में आज सुबह 9 बजे तक 11 प्रतिशत से अधिक मतदान रिकॉर्ड किया गया है।
- हिमाचल प्रदेश में 14 प्रतिशत से अधिक
- उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल में लगभग 13 प्रतिशत
- और झारखंड में 12 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है।
- चंडीगढ़ में लगभग 12 प्रतिशत
- बिहार में लगभग 11 प्रतिशत
- पंजाब में लगभग 10 प्रतिशत
- और ओडिशा में लगभग 8 प्रतिशत मतदान की खबर है।
ओडिशा विधानसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में लगभग 8 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।