जनवरी 13, 2026 9:08 अपराह्न

printer

आज सुबह पूर्वी कांगो में हुए भूस्खलन में 13 लोगों की मौत और 30 से अधिक लोग लापता

आज सुबह पूर्वी कांगो में हुए भूस्खलन में 13 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार यह घटना उत्तरी किवू प्रांत के बुरुत्सी गांव में घटी। कई घंटों तक हुई भारी बारिश के बाद हुए इस भूस्खलन ने गोमा शहर और प्रांतीय राजधानी वालिकेल के बीच मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर दिया है। पूर्वी कांगो दशकों से सरकारी बलों और रवांडा समर्थित एम-23 सहित विभिन्न सशस्त्र समूहों की हिंसा से त्रस्त रहा है।