अगस्त 19, 2024 7:32 अपराह्न

printer

आज सावन का अंतिम सोमवार है

आज सावन का अंतिम सोमवार है। इस बार सावन के महीने में की जाने वाली शिव की आराधना पांच सोमवार तक की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया जा रहा है। भक्तों द्वारा लाए गए विभिन्न नदियों के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जा रहा है।

 

राजधानी रायपुर के शिवालयों में भी आज सुबह से ही शिवभक्तों की कतार लगी रही। बुढे़श्वर महादेव, हटेकश्वर नाथ मंदिर महादेवघाट सहित सभी मंदिरों में कावड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया गया। वहीं, जांजगीर-चाम्पा के नवागढ स्थित लिंगेश्वर महादेव मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार पर दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ देखी गई।

 

इस बीच, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सावन मास के अंतिम दिन बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। मुख्यमंत्री  श्री साय ने ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला