प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज श्रीलंका में अनुराधापुरा में, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ दो रेल परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। इन रेल परियोजनाओं के लिए भारत ने सहायता दी है। इन रेल परियोजनाओं से श्रीलंका के उत्तरी हिस्से से राजधानी कोलंबो तक की यात्रा आसान होगी।
श्री मोदी जयश्री महाबोधि मंदिर भी जाएंगे। इस मंदिर के परिसर में वह वृक्ष भी है जिसे संघमित्र थेरी पौधे के रूप में श्रीलंका ले गए थे। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने कल राष्ट्रपति दिसानायके के साथ आपसी संबंधों पर व्यापक चर्चा की।
कल श्री मोदी को श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मित्र विभूषण प्रदान किया गया। दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों से जुड़े समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। प्रधानमंत्री की तीन दिन की श्रीलंका यात्रा आज संपन्न हो रही है।