मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अगस्त 18, 2025 8:23 पूर्वाह्न

printer

आज शिमला में शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज शिमला में शुरू होगा। सदन की बैठक दोपहर बाद दो बजे शुरू होगी। यह सत्र 2 सितंबर तक चलेगा। सत्र के दौरान कुल 12 बैठकें होंगी। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान पर व्यापक चर्चा के लिए इस बार मानसून सत्र में अधिक बैठकें हो रही हैं।

 

 

श्री पठानिया ने कहा कि सत्र के सुचारू संचालन के लिए उन्होंने आज दोपहर 12 बजे एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक सुखराम चौधरी को आमंत्रित किया गया है।