केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का ‘वंदे मातरम तटीय साइक्लोथॉन 2026’ आज शाम गोआ के चिकालिम पहुंचेगा। साइकिल टीम 182 किलोमीटर का सफर तय करके मोरमुगाओ बंदरगाह प्राधिकरण पर पहुंचेगी। साइक्लोथॉन महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले से गोवा में प्रवेश करेगा।
सीआईएसएफ वंदे मातरम तटीय साइक्लोथॉन-2026 को पश्चिमी तट पर स्थित गुजरात के लखपत किले और पूर्वी तट पर स्थित पश्चिम बंगाल के बक्खाली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।