मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 5, 2024 2:17 अपराह्न

printer

आज विश्व पर्यावरण दिवस है

आज विश्व पर्यावरण दिवस है। यह दिन हर साल 5 जून को मनाया जाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रकृति से जुड़ी समस्याओं के बारे में जागरुक किया जा सके और इसके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जा सके। इस वर्ष का विश्व पर्यावरण दिवस अभियान “हमारी भूमि“ नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा लचीलापन पर केंद्रित है।

विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 1972 में की थी। पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून, 1974 को आयोजित किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर भोपाल सहित प्रदेश भर में पौधारोपण, साफ-सफाई और जन जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।