मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 5, 2024 5:42 अपराह्न

printer

आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है

आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। है। ये दिन पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और पर्यावरण के मुद्दे पर कार्य करने को लेकर मनाया जाता है। इस साल का थीम है “भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता”। विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को विश्वभर में लोगों को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है, साथ ही लोगों को पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए तत्काल रूप से एकजुट करने का भी प्रयास किया जाता हैं। हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर एक प्रभावशाली स्लोगन को शामिल किया जाता है, जो थीम के अनुरूप होता है। इस वर्ष का स्लोगन है “हमारी धरती हमारा भविष्य।
इस अवसर पर आज शिमला के गेयटी थियेटर में पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन विभाग,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और हिमकोस्ट द्वारा संयुक्त रूप से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अलावा प्रदेश भर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी।