अगस्त 4, 2025 7:14 पूर्वाह्न

printer

आज रात 9:30 बजे “पब्लिक स्पीक” कार्यक्रम में “साइबर धोखाधडी से सुरक्षित रहने के उपायों” पर परिचर्चा

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग आज रात 9:30 बजे अपने फोन-इन कार्यक्रम- “पब्लिक स्पीक” में “साइबर धोखाधडी से सुरक्षित रहने के उपायों” पर परिचर्चा प्रसारित करेगा। इस कार्यक्रम में गुरुग्राम के साइबर अपराध इकाई के सहायक पुल‍िस आयुक्‍त प्रियांशु दीवान और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ पवन दुग्गल भाग लेंगे।

   

श्रोता कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों से साइबर धोखाधडी को पहचानने से संबंधित प्रश्न पूछ सकते हैं। श्रोता टेलीफोन नंबर 011-23717117 और 011-23314444 पर अपने प्रश्‍न पूछ सकते हैं। सवाल व्हाट्सएप नंबर – 9289094044 पर भी भेजे जा सकते हैं। हैशटैग #AskAIR के साथ एक्स (X) पर भी सवाल पोस्ट किये जा सकते हैं।