मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 6, 2024 3:09 अपराह्न

printer

आज राज्यभर में महिलाओं द्वारा वट सावित्री व्रत का त्योहार श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है

आज राज्यभर में महिलाओं द्वारा वट सावित्री व्रत का त्योहार श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। महिलाएं सुबह से ही वट वृक्ष के नीचे पूजा कर प्रसाद चढ़ा रही हैं। इसके अलावा एक-दूसरे को सिंदूरदान कर सौभाग्यवती बने रहने की शुभकामनाएं दे रही हैं। जमशेदपुर में इस अवसर पर शहर के विभिन्न वट वृक्षों के नीचे पंडित महिलाओं को वट सावित्री व्रत कथा सुना रहे हैं। वहीं पाकुड़ जिले में भी वट सावित्री पूजा भक्तिपूर्ण माहौल में की गयी। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों की हजारों सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए इसमें रक्षासूत्र बांधा।