मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 18, 2025 11:30 पूर्वाह्न

printer

आज राजस्थान में तेज गर्म हवाएं चलने का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज राजस्थान में तेज गर्म हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अगले दो-तीन तक उमस और गर्मी रहेगी। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में तेज वर्षा और बर्फबारी का अनुमान है।

 

 

पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी तेज बारिश होने की संभावना है।

 

बिहार, हरियाणा, चंड़ीगढ़, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और झारखंड में तेज हवाएं चलेंगी और गरज के साथ वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी और उत्तरी क्षेत्र तथा पूर्वोत्तर में भी अगले दो-तीन दिन तक ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला