जुलाई 6, 2025 8:46 पूर्वाह्न

printer

आज मुहर्रम है, पैगम्बर मुहम्मद के पोते हज़रत इमाम हुसैन और उनके शागिर्दों की शहादत की याद में मनाया जाता है यह दिन

आज मुहर्रम है। हमेशा यह दिवस पैगम्बर मुहम्मद के पोते हज़रत इमाम हुसैन और उनके शागिर्दों की शहादत की याद में मनाया जाता है जिन्होंने सत्य और न्याय के लिए करबला में अपनी जान गंवा दी थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हज़रत इमाम हुसैन ने विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य पर अडिग रहने की प्रेरणा दी थी। मुहर्रम पर तजिया जुलूस निकाला जाता है और मजलिस का आयोजन होता है।