आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। ये दिन पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और पर्यावरण के मुद्दे पर कार्य करने को लेकर मनाया जाता है। पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूकता को लेकर संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में यह एक वैश्विक कार्यक्रम है। इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1972 में मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन के दौरान की गई थी। पहला पर्यावरण दिवस एक वर्ष बाद 1973 में मनाया गया। इसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरणीय मुद्दों पर वैश्विक सहयोग को प्रोत्साहित करना है।
Site Admin | जून 5, 2024 9:27 पूर्वाह्न
आज मनाया जा रहा है विश्व पर्यावरण दिवस, पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है उद्देश्य