आज विश्व गठिया दिवस है। इसका आयोजन गठिया रोग और इससे बचाव के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से किया जाता है।
दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स की रुमेटोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. उमा कुमार ने आकाशवाणी को बताया कि गठिया के लक्षणों की पहचान कर इसका उचित उपचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जोड़ों में दर्द, अकड़न, सूजन और जोड़ों के आसपास जलन गठिया रोग के कुछ लक्षण हैं।