भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार के रोहतास, बेगूसराय और अन्य जिलों में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वे कल शाम पटना पहुँचे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा और कई वरिष्ठ नेताओं ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
Site Admin | सितम्बर 18, 2025 7:57 पूर्वाह्न
आज बिहार में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
