मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 8, 2024 3:08 अपराह्न

printer

आज पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की तीसरी पुण्यातिथि है

आज पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की तीसरी पुण्यातिथि है। जुलाई वर्ष 2021 को 87 वर्षीय वीरभद्र सिंह ने शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली थी। इस अवसर पर प्रदेश में विभिन्न श्रद्धाजंलि कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद किया जा रहा है।

 

अपने सोशल मीडिया संदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आधुनिक हिमाचल के निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पदचिन्हों का अनुसरण करने और देवभूमि हिमाचल को उन्नति के शिखर पर ले जाने के लिए वे संकल्पित हैं।

 

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री और वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि वीरभद्र सिंह के सिद्धांत और राजनीति का बेबाक तरीका हमेशा जीवित रहेगा और उनके पदचिन्हों पर चलते हुए वे हमेशा निष्पक्षता और बेबाकी से प्रदेश की आवाज उठाते रहेंगे।