मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 30, 2025 9:17 पूर्वाह्न

printer

आज पूरे महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है मराठी नववर्ष गुड़ी पाड़वा

मराठी नववर्ष गुड़ी पाड़वा आज पूरे महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह त्यौहार वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। इस अवसर पर लोग अपने घरों को सजाते हैं और दरवाजों के बाहर रंगोली बनाते हैं। पारंपरिक परिधान पहनकर शोभा यात्रा भी निकाली जाती है। चैत्र नवरात्र भी आज शुरु हो रहे हैं। यह रामनवमी को सम्‍पन्‍न होगी।

   

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुड़ी पाड़वा की शुभकामनाएं देते हुए नागरिकों से राज्य और देश के विकास के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया है। उन्होंने नव वर्ष पर किसानों, श्रमिकों, उद्यमियों और सभी लोगों के लिए समृद्धि, खुशी और प्रगति की कामना की। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की देशभक्ति और स्वाभिमान की विरासत से प्रेरणा लेने पर बल दिया।

 

 

मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए उद्यमिता, शिक्षा और नवाचार में सफलता की कामना की और नव वर्ष में सभी के लिए प्रकृति के आशीर्वाद और समृद्धि की प्रार्थना की।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला