मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 7, 2025 11:21 पूर्वाह्न

printer

आज पूरे भारत में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा पूर्ण चंद्र ग्रहण

 
 
आज पूर्ण चंद्र ग्रहण है। यह ग्रहण पूरे भारत में स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ेगा। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के साथ ही एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी अफ्रीका और यूरोप के कुछ हिस्सों में भी यह पूरी तरह नजर आयेगा। चंद्र ग्रहण आज रात 8 बजकर 58 मिनट से शुरू होकर कल तड़के दो बजकर 25 मिनट पर समाप्‍त होगा। यह दुर्लभ खगोलीय घटना एक दशक में सबसे लंबे ग्रहणों में से एक होगी। इसकी अवधि 82 मिनट की होगी और चंद्र ग्रहण पाँच घंटे से अधिक समय तक रहेगा।
 
पृथ्वी के सूर्य और चंद्रमा के बीच आने पर चंद्र ग्रहण होता है। इस दौरान चंद्रमा पर पृथ्‍वी की छाया पड़ती है। यह घटना केवल पूर्णिमा के दिन ही होती है। इसके अंतर्गत पृथ्‍वी, सूर्य और चंद्रमा तीनों एक रेखा में होते हैं।