आज देश के विभिन्न भागों में मोहर्रम श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। करबला में सत्य और न्याय की रक्षा के लिए पैगम्बर मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में मुहर्रम मनाया जाता है। इस मौके पर ताजिया निकाले जाते हैं और करबला के शहीदों के सर्वोच्च बलिदान की याद में मजलिसों का आयोजन किया जाता है।
इधर, छत्तीसगढ़ में भी मुहर्रम के मौके पर राजधानी रायपुर सहित कई शहरों में ताजिये निकाले जा रहे हैं। रायपुर के कर्बला में भी हजरत हुसैन की बड़ी कुर्बानी को याद करते हुए मजलिसों यानी धार्मिक बैठकों का आयोजन आज रात किया जाएगा। रायपुर में इस समय ताजिए के साथ-साथ मातमी जुलूस निकाला जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हो रहे हैं।