अगस्त 9, 2025 8:07 पूर्वाह्न

printer

आज देशभर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है रक्षा बंधन

भाई-बहन के स्नेह का त्योहार रक्षा बंधन आज देशभर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बाँधती हैं और उनकी दीर्घायु की कामना करती हैं। 

   

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रक्षा बंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सम्मान के प्रति सभी के दृढ़ संकल्प को मजबूत करता है।

 

 

राष्‍ट्रपति ने इस अवसर पर लोगों से समृद्ध देश के निर्माण का संकल्प लेने का आग्रह किया जहाँ हर महिला सुरक्षित महसूस करे तथा राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दे सके।