आज देशभर में रामनवमी धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही है। यह त्योहार भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम के अवतरण का प्रतीक है। रामनवमी चैत्र माह की नौवीं तिथि को मनाई जाती है। रामनवमी से पूर्व नौ दिन का उपवास रखा जाता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन सत्य, धर्म और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
राष्ट्रपति ने कहा कि यह त्योहार समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ मानवता की सेवा का संदेश देता है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि यह अवसर लोगों को त्याग और निस्वार्थ प्रेम के मूल्यों को अपनाने को प्रेरित करता है।