मई 21, 2024 8:26 अपराह्न

printer

आज देशभर में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जा रहा है

आज देशभर में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर आज छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के शासकीय कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों ने आतंकवाद विरोधी शपथ ली।
राजभवन में सचिवालय की उप सचिव हिना अनिमेष नेताम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने तथा विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई।
वहीं, कोंडागांव में जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत और बस्तर में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ दिलाई। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला