मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 17, 2025 11:28 पूर्वाह्न

printer

आज दुनिया भर में मनाया जा रहा है विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस

आज दुनिया भर में विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन सभी को यह याद दिलाने का अनूठा अवसर है कि भूमि क्षरण को रोका जा सकता है। यह दिवस  संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम सभा सचिवालय की अगुवाई में मनाया जा रहा है।

 

 

इस वर्ष का विषय है – “भूमि क्षरण रोकें, अवसरों को लाभ उठाएं”। इससे इस बात को बल मिलता है कि भूमि क्षरण रोकने से कैसे रोजगार सृजित हो सकते हैं, खाद्य और जल सुरक्षा को बढ़ावा मिल सकता है, जलवायु परिवर्तन की गतिविधियों का समर्थन किया जा सकता है और आर्थिक मजबूती लाई जा सकती है।

   

 

भारत में इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव तथा केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज जोधपुर स्थित शुष्क वन अनुसंधान संस्थान में “मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम रणनीति” पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे।

 

 

यह कार्यशाला 2025 वैश्विक विषय के अनुरूप है और इसमें जलवायु लचीलापन, जैव विविधता और अनवरत ग्रामीण विकास के लिए भूमि संरक्षण के महत्व पर जोर दिया जाएगा। इसमें वैज्ञानिक, नीति निर्माता, वन अधिकारी और नागरिक समाज संगठन भाग लेंगे।

   

 

इसके अलावा, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ – फिक्की भी आज दोपहर 3 बजे अपने बिजनेस फॉर एनवायरनमेंट सीरीज के तहत ‘फॉरेस्ट एंड फाइनेंस: अनलॉकिंग द पावर ऑफ कार्बन मार्केट्स एंड रेड+’ शीर्षक से एक वेबिनार आयोजित कर रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला