मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अप्रैल 10, 2025 7:50 पूर्वाह्न

printer

आज दुनिया भर में मनाया जा रहा है विश्व होम्योपैथी दिवस

आज दुनिया भर में विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जा रहा है । होम्योपैथी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी चिकित्सा प्रणाली है। यह स्वास्थ्य सेवा के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करती है, जो दुनिया भर में लाखों लोगों को अपनी प्राकृतिक पद्धतियों के लिए आकर्षित करती है।

 

आयुष मंत्रालय के अनुसार, देश में 10 करोड़ से अधिक लोग अपनी स्वास्थ्य आवश्यकताओं के लिए होम्योपैथी पर भरोसा करते हैं।

 

वर्तमान में, देश में तीन लाख 45 हज़ार पंजीकृत होम्योपैथिक डॉक्टर, 277 अस्पताल, आठ हज़ार से अधिक डिस्पेंसरी और 277 शैक्षणिक संस्थान हैं। ये संस्थान होम्योपैथिक अभ्यास के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, हर साल हज़ारों कुशल पेशेवर तैयार करते हैं।

 

होम्योपैथी में अनुसंधान के लिए केंद्रीय परिषद के तहत 35 से अधिक शोध केंद्र साक्ष्य-आधारित होम्योपैथी को बढ़ावा देते हैं।