जून 30, 2025 2:16 अपराह्न

printer

आज टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन 2025 की होगी शुरुआत

लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में आज टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन 2025 की शुरुआत होगी। फ्रेंच ओपन में अपनी पहली जीत के बाद, दो बार के डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ का सामना दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर और रिकॉर्ड 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच से होगा। अल्काराज़ आज पहले राउंड में 38 वर्षीय फैबियो फोगनिनी के खिलाफ़ मैदान में उतरेंगे। 13 जुलाई को पुरुष सिंगल्‍स फाइनल के साथ इसका समापन होगा।