झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना आज जारी होगी। इस चरण में 13 नवंबर को तैंतालीस निर्वाचन-क्षेत्रों में मतदान होगा। नामांकन 25 अक्टूबर तक दाखिल किए जा सकेंगे। पर्चों की जांच 28 अक्टूबर को होगी। 30 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और इंडिया गठबंधन अपने सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा कर रहे हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन, जनता दल यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और सीपीआई-एमएल के साथ चुनाव लड़ेगी।