मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जापान यात्रा के चौथे दिन की शुरुआत आज गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट और बिजनेस-टू-बिजनेस बैठकों से होगी। इनमें राज्य के औद्योगिक विकास और जापान के साथ व्यापारिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज क्योटो के लिए रवाना होंगे। क्योटो में प्रमुख सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे। इस दौरान मध्यप्रदेश में पर्यटन और सांस्कृतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के उपायों पर विचार होगा।
मुख्यमंत्री व्यापारिक प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों के साथ चर्चा करेंगे। इसके पहले कल मुख्यमंत्री ने ओसाका में उद्योग प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार निवेश अनुकूल नीतियों द्वारा निवेशकों के सपनों को पंख देने के लिए तैयार है।