जून 16, 2024 3:39 अपराह्न

printer

आज गंगा दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है

आज गंगा दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। मान्यता है कि ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर आई थीं। गंगा दशहरा पर दान और स्नान का अधिक महत्व बताया गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गंगा दशहरा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा आध्यात्मसंस्कृति एवं आस्था की स्रोतमाँ गंगा के पावन अवतरण दिवस ‘गंगा दशहरा’ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

बड़वानी में मां नर्मदा रोहणी तीर्थ राजघाट पर आज महायज्ञभजन संध्यादीपदान का कार्यक्रम रखा गया है। साथ ही प्रदेश के कई स्थानों पर आज नदियों में स्नान और दान के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।