मौसम विभाग ने आज उत्तर भारत में शीत लहर चलने का अनुमान व्यक्त किया है। जबकि उत्तर पूर्वी क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने और हल्की वर्षा होने के आसार है। हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग भागों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। पश्चिम बंगाल में हिमालय के निचले क्षेत्रों और सिक्किम में घना कोहरा छाया रह सकता है।
अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। कल तक मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्की बारिश का अनुमान है।
उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे एक से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।