मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 4, 2025 9:22 पूर्वाह्न

printer

आज उत्तर प्रदेश के झांसी में मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में शुरू होगी हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप

15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप आज उत्तर प्रदेश के झांसी में मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में शुरू होगी। 15 तारीख तक चलने वाला यह टूर्नामेंट मार्च में आयोजित सीनियर महिला प्रतियोगिता की तरह ही नए डिवीजन आधारित प्रारूप पर होगा।

   

 

प्रतियोगिता में कुल 30 टीमें भाग लेंगी जिन्हें तीन डिवीजनों- ए, बी और सी में बांटा गया है। तीनों डिवीजनों में अंक प्रणाली एक जैसी है। प्रत्येक टीम को जीत के लिए तीन अंक, ड्रॉ के लिए एक अंक मिलेगा। डिवीजन बी और सी के मुकाबले आज से खेले जायेंगे जबकि डिवीजन ए के मैच 8 अप्रैल से शुरू होंगे।

   

 

पहले दिन हॉकी राजस्थान का सामना त्रिपुरा हॉकी से, हॉकी अरुणाचल का मुकाबला हॉकी जम्मू-कश्मीर से, छत्तीसगढ़ हॉकी का सामना हॉकी गुजरात से और हॉकी हिमाचल का मुकाबला हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार से होगा।