सिक्किम आज अपना 50वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर राजधानी गंगटोक में कई कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं।
सिक्किम के स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में सरकार मानसिक स्वास्थ्य, पर्यटन, वन्यजीव संरक्षण और लोक साहित्य के क्षेत्र में अनेक पहल शुरू कर रही है। राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने आधिकारिक संदेशों में सिक्किम के उल्लेखनीय परिवर्तन की प्रशंसा की और समृद्ध भविष्य के लिए एकता, सांस्कृतिक गौरव और सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।