जुलाई 20, 2025 10:32 पूर्वाह्न

printer

आज अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस है, अंतर्राष्‍ट्रीय शतरंज संघ की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है यह दिन

आज अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस है। यह दिन 20 जुलाई 1924 को  अंतर्राष्‍ट्रीय शतरंज संघ की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। अंतर्राष्‍ट्रीय शतरंज संघ ने इस वर्ष समावेशिता, शिक्षा, सशक्तिकरण और मानसिक स्वास्थ्य के साधन के रूप में शतरंज के उपयोग के लिए  “सामाजिक शतरंज वर्ष” की शुरुआत की है।

 

इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस 2025 का विषय “हर चाल मायने रखती है, जो हमें याद दिलाता है कि हमारा हर निर्णय हमारे जीवन की यात्रा को आकार देता है। विश्वनाथन आनंद से लेकर नई पीढ़ी के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों तक, शतरंज के दिग्‍गज इस खेल को वैश्विक गौरव मंच तक पहुंचा रहे हैं।