आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। इस वर्ष का विषय है- महिलाओं और बालिकाओं के लिए अधिकार, न्याय और कार्रवाई। यह महिला अधिकारों को मजबूत करने, न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने और स्त्री-पुरुष समानता में तेजी लाने की भावना को दर्शाता है।
इस अवसर पर आज देशभर में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में एक समारोह में शामिल होंगी। महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी। महिला और बाल विकास मंत्रालय आज कर्तव्य-पथ पर अलग-अलग क्षेत्र की महिलाओं के साथ शक्ति वॉक का आयोजन कर रहा है।