मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 1, 2024 8:32 अपराह्न

printer

आज अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस मनाया जा रहा है।

आज अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस मनाया जा रहा है। हर साल एक जून को बच्चों के अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने और उनको सुरक्षित, स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि बच्चों को उनका अधिकार देना, उनकी रक्षा, उनकी भलाई केवल सरकार, किसी संगठन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह केवल एक उत्सव नहीं बल्कि एक ऐसा अवसर है, जो हमें बच्चों के विकास के महत्व को भी याद दिलाता है।

यह दिवस दुनियाभर के विभिन्न देशों में विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के साथ मनाया जाता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आज सुबह अपने एक्स हैंडल पर एक संदेष के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि आइए अपने आसपास के बच्चों की शिक्षा, उनके अधिकार, बालश्रम और दुर्व्यवहार के प्रति संवेदनषील हों और बच्चों को समाज में सुरक्षित स्थान देने का संकल्प लें।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला