मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 8, 2025 6:59 पूर्वाह्न

printer

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, विषय – ‘सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार, समानता, सशक्तिकरण’

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। आज के दिन महिलाओं को राष्ट्रीय, जातीय, भाषाई, सांस्कृतिक, आर्थिक या राजनीतिक सीमाओं से परे उनकी उपलब्धियों के लिए पहचाना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का विषय ‘सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार, समानता, सशक्तिकरण’ है। इस वर्ष का विषय सभी के लिए समान अधिकार और अवसर खोलने और एक समावेशी भविष्य के लिए कार्रवाई का आह्वान करता है, जहां कोई भी पीछे न छूटे।

 

 

हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूरे देश की महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले नमो ऐप ओपन फ़ोरम पर अपने जीवन की प्रेरक यात्रा साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया था। श्री मोदी ने विशेष पहल के रूप में घोषणा की थी कि चुनिंदा महिलाएं अपनी आवाज़ और अनुभवों को बढ़ाने के लिए 8 मार्च को उनका सोशल मीडिया अकाउंट संचालित करेंगी। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को मान्‍यता देना और उनके सशक्तिकरण, दृढ़ता और सफलता की यात्रा प्रदर्शित करके दूसरों को प्रेरित करना है।