आग की घटना के बाद कुवैत यात्रा पर गए विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आज कुवैत के प्रथम उप प्रधानमंत्री शेख फहद यूसुफ सऊद अल-सबा से मुलाकात की। उप प्रधानमंत्री ने कुवैत के अमीर की ओर से इस घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की और सभी आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कुवैत में स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अमीर को शुभकामनाएं दीं और कुवैत के अधिकारियों द्वारा प्रदान की जा रही सक्रिय सुविधा के लिए उप प्रधानमंत्री और कुवैत के नेतृत्व को धन्यवाद दिया।
Site Admin | जून 13, 2024 8:18 अपराह्न
आग की घटना के बाद कुवैत यात्रा पर गए विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आज कुवैत के प्रथम उप प्रधानमंत्री शेख फहद यूसुफ सऊद अल-सबा से मुलाकात की